सुम्बुल और हर्ष का 'बेतहाशा' रोमांस, 'झाड़ फूंक' जियो हॉटस्टार पर मचा रही धमाल!

हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'झाड़ फूंक' के मेकर्स ने अब इसका नया रोमांटिक गाना 'बेतहाशा' रिलीज कर दिया है। गाने में सुम्बुल तौकीर खान और हर्ष राजपूत की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही ये फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में है। कमाल की बात तो ये है कि फिल्म पिछले तीन हफ्तों से प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। लग रहा है पब्लिक को हॉरर के साथ रोमांस का तड़का खूब पसंद आ रहा है!
सूरज चौहान की आवाज में रिकॉर्ड किया गया ये गाना प्यार के हर खूबसूरत एहसास को मधुर संगीत के साथ पेश करता है। सुम्बुल को भी इसकी धुन और पूरी कंपोजिशन काफी पसंद आई है। उन्होंने कहा कि "यह गाना प्यार की खूबसूरत भावनाओं को बयां करता है और दर्शक इससे जुड़ाव महसूस करेंगे।" मतलब, गाना सीधा दिल को छूने वाला है, सुन के देखना तो बनता है!
फिल्म के डायरेक्टर राजन रामगोपाल वर्मा ने भी सुम्बुल और हर्ष की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म को दर्शकों का जो प्यार मिल रहा है और तीन हफ्तों तक ट्रेंडिंग में बने रहने से पूरी टीम बहुत एक्साइटेड है। सोशल मीडिया पर गाने को मिल रही प्रतिक्रिया ने भी उनकी खुशी बढ़ा दी है। सच कहें तो इन दोनों की जोड़ी में वो बात है, जो पर्दे पर एक अलग ही मैजिक क्रिएट करती है।
इस फिल्म में सुम्बुल तौकीर खान और हर्ष राजपूत के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरे और यशपाल शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी और पटकथा राजन रामगोपाल वर्मा ने लिखी है और निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। शैलेश परिहार फिल्म के निर्माता हैं।
तो अब बताओ, क्या आपने भी 'बेतहाशा' गाना सुन लिया है और सुम्बुल-हर्ष की जोड़ी पर फिदा हो गए हो?
