पटाखों पर भड़कीं उर्फी जावेद: बोलीं, 'गंवार लोगों' को डालो जेल; भूमि पेडनेकर ने भी खोला मोर्चा!

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने तो पटाखे जलाने वालों पर सीधे जेल भेजने की बात कह दी है. उन्होंने 9 नवंबर को दिन में इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “पटाखे फोड़ने वाले हर शख्स को जेल में डाल देना चाहिए. बात खत्म! क्या हालत कर दी है गंवार लोगों ने?” ये पोस्ट चर्चा में आ गया है.
सिर्फ उर्फी ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी पटाखे जलाने वालों पर बहुत गुस्से में दिखीं. भूमि ने भी 9 नवंबर की रात लगभग तीन बजे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने लिखा, “घरों में आग लग गई है. AQI (हवा की गुणवत्ता) बेहद खतरनाक स्तर पर है. सड़कें कचरे से भरी पड़ी हैं. रात के 3 बज रहे हैं और मुझे सिर्फ पटाखों की तेज आवाजें ही सुनाई दे रही हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों पर खुले में पटाखे फोड़ने वाले लोग थे, जबकि इसकी इजाज़त नहीं है, और इसे 'दिल तोड़ने वाला' बताया. भूमि ने अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस और बीएमसी को भी मेंशन किया.
दोनों एक्ट्रेसेस का पोस्ट दिवाली के अगले दिन आया है. भूमि पेडनेकर ने अपनी एक और इंस्टाग्राम पोस्ट में दिवाली को रोशनी, प्यार, परिवार और नई शुरुआत का त्योहार बताया. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हर साल इसके साथ कुछ समस्याएं भी आती हैं – जैसे हवा का प्रदूषण, पटाखों का कचरा, शोर-शराबा और डरे हुए जानवर. उन्होंने साफ किया कि पटाखों से निकलने वाले बारीक कण और प्रदूषक पहले से ही खराब हवा को और खराब कर देते हैं.
भूमि ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस प्रदूषण का असर सब पर एक जैसा नहीं होता. बच्चे, बुजुर्ग, सांस की बीमारी वाले लोग और जानवर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. उन्होंने लोगों से ऐसी दिवाली मनाने की अपील की जिससे हर कोई, यहाँ तक कि जो अपनी बात नहीं कह सकते, वो भी इस त्योहार का आनंद ले सकें.
अब इन एक्ट्रेसेस के इस सख्त रवैये पर आपकी क्या राय है, बताओ ज़रा?
