MAD Indiaसंगीत, सितारे और पॉप कल्चर
मनोरंजन

फ्लॉप फिल्म की किस्मत पलटी! Dulquer Salmaan की 'I'm Game' OTT पर 'मस्ट वॉच'

via Instagram @dqsalmaan

अक्सर देखा जाता है कि कई फिल्में सिनेमाघरों में पानी नहीं मांगती, लेकिन ओटीटी पर आते ही उनकी किस्मत चमक जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ है साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' के साथ. ये एक्शन थ्रिलर बीते 6 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई और तब से इसे खूब देखा जा रहा है.

अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 3 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'आई एम गेम' का घरेलू कलेक्शन सिर्फ 26 करोड़ रहा, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 48 करोड़ ही कमाए. करीब 80 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. पर अब जियो हॉटस्टार पर ये 'मस्ट वॉच' बन चुकी है, .

2 घंटे 51 मिनट की इस मलयालम एक्शन थ्रिलर को ओटीटी पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है. फिल्म की कहानी एक रईस बिजनेसमैन के बिगड़े बेटे की है, जिसे जुए की इतनी बुरी लत है कि वो अपने पिता का सारा पैसा फूंक डालता है. यहीं नहीं, माफिया से भी कर्जा ले लेता है. ये जुए और पैसे का लालच उसे ऐसी मुश्किल में फंसाता है कि उसकी जान पर बन आती है. फिर एक हादसे में उसका दाहिना हाथ चला जाता है और यहीं से कहानी में आता है एक बड़ा ट्विस्ट! अब ये ट्विस्ट क्या है, ये जानने के लिए आपको तो जियो हॉटस्टार पर फिल्म देखनी ही पड़ेगी.

सार्वजनिक स्रोतों, विकिपीडिया, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिकटॉक से जानकारी के साथ।