प्रियंका चोपड़ा की LA दिवाली पार्टी: देसी वाइब्स और फुल ऑन ग्लैमर!

भले ही प्रियंका चोपड़ा अब इंडिया में नहीं रहतीं, लेकिन अपने त्योहारों को मनाना वो कभी नहीं भूलतीं! होली हो, दशहरा हो या नवरात्रि, 'देसी गर्ल' हर इंडियन फ़ेस्टिवल को पूरे देसी अंदाज़ में सेलिब्रेट करती हैं. उनके सोशल मीडिया पर आए दिन इसकी झलक देखने को मिल जाती है. हाल ही में, करवाचौथ की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फ़ैंस का दिल जीत लिया था, और अब उन्होंने अपनी धमाकेदार दिवाली पार्टी की झलक भी दिखा दी है.
लॉस एंजिल्स में अपने घर पर प्रियंका ने एक ग्रैंड दिवाली पार्टी रखी, जिसमें परिवार के साथ कई ख़ास मेहमान शामिल हुए. पार्टी पूरी तरह से हिंदुस्तानी रंगों में रंगी थी – ख़ूबसूरत गेंदे के फूलों की मालाओं से सजावट, देसी खाना और ढेर सारे विदेशी मेहमान! लेकिन इस पूरी पार्टी में अगर किसी ने सारी लाइमलाइट लूट ली, तो वो थीं ख़ुद प्रियंका चोपड़ा. उनका दिवाली लुक सोशल मीडिया पर अभी तक चर्चा में बना हुआ है.
प्रियंका ने इस पार्टी के लिए ऐसा आउटफिट चुना था, जिसमें मॉडर्न फ़ैशन और इंडियन कारीगरी का ज़बरदस्त मेल था. उन्होंने गहरा मरून रंग का एम्ब्रॉयडरी वाला गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद ख़ूबसूरत लग रही थीं. इस लुक में उन्होंने मेहमानों के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद फ़ैशनेबल और क्लासी दिख रही हैं. सच्ची कहें तो, 'देसी गर्ल' ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल में उनका कोई मुक़ाबला नहीं!
गजरे और मांगटीका ने खींचा सबका ध्यान
प्रियंका के पूरे दिवाली लुक में, उनके गजरे और मांग टीका ने ख़ास ध्यान खींचा. उन्होंने इस आउटफिट के साथ रूबी स्टोन वाले इयररिंग्स, एक छोटा सा कुंदन वाला मांग टीका और हाथों में गोल्डन कड़े पहने थे. बालों को साइड पार्ट करके एक ख़ूबसूरत बन बनाया था और उस पर गजरा लगाया था, जिसने उनके लुक को एक एक्स्ट्रा देसी टच दिया. छोटी-छोटी चीज़ें लेकिन करती हैं बड़ा कमाल, है ना? वहीं, निक जोनास भी किसी से पीछे नहीं थे. उन्होंने बेज कलर की शेरवानी पहनी थी और उनकी लिटिल प्रिंसेस मालती मैरी भी पापा के साथ मैचिंग लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं.
सान्या मल्होत्रा का इंडो-वेस्टर्न अवतार
इस ग्रैंड दिवाली पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी पहुंची थीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका इंडो-वेस्टर्न लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा था. सान्या ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाला ब्रालेट, मैचिंग मिनी स्कर्ट और एक लंबा श्रग पहना था. अपने इस लुक को उन्होंने मांग टीका और भारी इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया, जिसने उनके पूरे स्टाइल को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया. ट्रेडिशनल जूलरी के साथ वेस्टर्न आउटफिट का ये कॉम्बिनेशन सान्या के लुक को काफ़ी हटकर बना रहा था. उनकी तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ पोज़ देती नज़र आईं, और पार्टी की पूरी रौनक साफ़ दिख रही थी.
अब बताओ, किसने सोचा था कि LA में भी इंडियन त्योहार ऐसे पूरे जोश और स्टाइल के साथ मनाए जाएंगे? प्रियंका ने तो हर किसी को चौंका दिया!
