नीता अंबानी का दिवाली पार्टी लुक: क्रिस्टल ब्लाउज, हीरे जड़ा पोटली बैग, बहन ममता संग दिखाया शाही ठाठ!

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपनी लैविश लाइफस्टाइल और शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। जब भी वो किसी इवेंट में जाती हैं, तो उनके लुक की चर्चा होना तय है। हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी रखी थी, । इस पार्टी में नीता अंबानी अपनी बहन ममता दलाल के साथ पहुंचीं और अपने अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया।
दोनों बहनें एक-दूसरे का हाथ थामे पार्टी में आईं और उनकी 'शाही ठाठ' साफ दिखाई दे रही थी। इस बार भी मिसेज अंबानी का लग्जरी स्टाइल लाइमलाइट लूटने में कामयाब रहा। नीता अंबानी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर एंट्री मारी, तो उनकी बहन का भी लाइट पिंक शेड का देसी अटायर उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। दोनों ने ही अपने-अपने लुक को क्लासी तरीके से स्टाइल किया, लेकिन नीता की रईसी पर तो सबकी आंखें अटक गईं। महिलाएं भी इससे अपने देसी लुक को स्टाइल करने के लिए टिप्स ले सकती हैं।
रॉयल साड़ी, चमकता ब्लाउज
नीता अंबानी इस इवेंट के लिए मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने फ्यूशिया पिंक कलर की सैटिन MMSaree पहनी थी, जिसका शाइनी फैब्रिक और शानदार ड्रेप पूरे लुक को एक रिच टच दे रहा था। साड़ी पर डेलिकेट गोल्ड लेसवर्क किया गया था, जिसे मल्टी-ह्यूड स्वारोव्स्की क्रिस्टल्स से सजाया गया था। बॉर्डर पर हुआ बारीक काम और रंग-बिरंगे एम्बेलिशमेंट्स ने तो साड़ी की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया था।
लेकिन इस साड़ी का असली 'शो-स्टॉपर' था इसका ब्लाउज, जिसके हर कोने में कुछ खास था। इसका गोल्डन एम्बेलिश्ड डिज़ाइन साड़ी के साथ पूरी खूबसूरती से मैच कर रहा था। ब्लाउज की शीयर स्लीव्स पर बारीक बीड्स और स्टोन वर्क किया गया था, जो उसे बहुत एलिगेंट बना रहा था। वहीं, मनीष के मुताबिक, इसके बैक को भी मल्टी-ह्यूड स्वारोव्स्की क्रिस्टल से सजाया गया था। ब्लाउज का हर हिस्सा सुंदर लग रहा था, खासकर स्लीव्स पर लगे क्रिस्टल्स ने इसकी ब्यूटी को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया। क्या ही कहने!
डायमंड कफ और हीरे जड़ा पोटली बैग
नीता अंबानी की ज्वेलरी की बात करें तो, उन्होंने नेकलेस तो स्किप कर दिया, लेकिन स्टेटमेंट फ्लोरल डायमंड कफ पहनकर महफ़िल लूट ली। इनका मॉडर्न डिज़ाइन बेहद सुंदर लग रहा था। इसके साथ उनके हाथ में एक खूबसूरत वॉच और डायमंड रिंग भी नजर आई। अब बात उनके पिंक फ्लोरल डिटेल वाले पोटली बैग की, जो बेहद खास था। मनीष के मुताबिक, यह उनके पर्सनल कलेक्शन का हैंडक्राफ्टेड पिचवाई इंस्पायर्ड बैग था। इस पर हाथ से बने इनेमल लोटस मोटिफ्स थे, जिन्हें डायमंड्स से सजाया गया था। इसकी पर्ल और ज़री लाइनिंग इसे और भी 'वन-ऑफ-अ-काइंड' बना रही थी। ये हुई न असली रईसी!
बहन ममता का भी दिखा क्लासी अंदाज़
जहां नीता के लुक में हीरों की चमक साफ देखने को मिली, वहीं उनकी बहन ममता दलाल ने अपनी स्टाइलिंग को एकदम सिंपल और क्लासी रखा। ममता पीच शेड के खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। उनके कुर्ते पर नेकलाइन से लेकर फ्रंट तक बारीक गोल्ड टोन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। फुल स्लीव्स के बॉर्डर पर भी कढ़ाई दिखाई दी, जो उनके आउटफिट को एक फेस्टिव टच दे रही थी। इसके साथ फ्लेयर्ड प्लाजो का कॉम्बो भी स्टनिंग लगा, जिसके बस बॉर्डर को हाइलाइट किया गया था। वहीं, कढ़ाई से सजा मैचिंग दुपट्टा उनके पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा था।
ममता ने अपनी आउटफिट को ही हाइलाइट होने दिया और बस इयररिंग्स पहने नजर आईं। उन्होंने गोल्डन प्लेटफॉर्म हील्स के साथ अपने लुक को फाइनल टच दिया। हेयर और मेकअप की बात करें, तो उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखा और ग्लॉसी लिप्स के साथ सॉफ्ट टोन मेकअप लुक को ग्रेसफुल बना गया। सिंपल रहकर भी कैसे जलवा बिखेरा जाता है, ये ममता दलाल से सीखो!
नीता अंबानी के लुक से लें ये स्टाइलिंग टिप्स
नीता अंबानी का ये पूरा लुक लग्जरी, ट्रेडिशन और बारीक कारीगरी का एक खूबसूरत मेल था। महिलाएं उनके इस लुक से कुछ बेहतरीन स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं:
- त्योहारों के लिए फ्यूशिया पिंक जैसे वाइब्रेंट कलर्स चुनें, जो एलिगेंट और अट्रैक्टिव लगते हैं।
- अगर आपकी साड़ी लाइटवेट है, तो ब्लाउज को हैवी एम्बेलिश्ड रखें। इससे पूरा लुक बैलेंस्ड लगेगा।
- नेकलेस को स्किप करके स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनें और अपने आउटफिट को लाइमलाइट में आने दें।
- देसी लुक को खास टच देने के लिए पोटली बैग का इस्तेमाल करें। ये एक छोटी सी डिटेल होती है, जो पूरा गेम बदल सकती है।
तो बताओ, नीता अंबानी के इस दिवाली लुक पर आपका क्या रिएक्शन है?
