OTT Watch: आयुष्मान खुराना की ये क्राइम थ्रिलर दिमाग घुमा देगी, IMDb रेटिंग 8.2!

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आजकल फिल्मों और सीरीज की भरमार है, हर जॉनर में कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिलता है. कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस या क्राइम स्टोरीज – सबका अपना फैन बेस है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके होश उड़ा देगी. इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल इतना जबरदस्त है कि अगर आपने एक सेकंड के लिए भी नजर हटाई, तो यकीनन कोई बड़ा ट्विस्ट मिस कर देंगे. आप बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि अगले सीन में क्या होने वाला है.
फिल्म की कहानी आकाश नाम के एक टैलेंटेड पियानिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधा होने का नाटक करता है. वो ऐसा इसलिए करता है ताकि वो अपने म्यूजिक पर और ज्यादा फोकस कर सके और उसे लोगों की सहानुभूति भी मिले, जिससे टिप्स भी ज्यादा मिलें. फिर उसकी लाइफ में एंट्री होती है सोफी की और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं. इसी बीच, एक रेस्टोरेंट में एक रिटायर फिल्म एक्टर आकाश को अपने घर पर एक प्राइवेट कॉन्सर्ट करने के लिए बुलाता है.
आकाश जब उस एक्टर के घर पहुँचता है, तो उसे नहीं पता होता कि वहाँ उसका किस चीज से सामना होगा. वो देखता है कि जिस इंसान ने उसे बुलाया था, उसका खून हो चुका है और उस एक्टर की पत्नी का किसी और के साथ अफेयर भी है. अब आकाश इस खतरनाक सिचुएशन से खुद को कैसे बचाता है और आगे क्या-क्या होता है, ये जानने के लिए तो आपको ये फिल्म देखनी पड़ेगी. इसमें आपको आखिर तक बांधे रखने वाले ट्विस्ट्स मिलेंगे.
इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है, जो अपने आप में ही बताती है कि इसे कितना शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इतना ही नहीं, यह फिल्म IMDb पर 10 सबसे बेहतरीन भारतीय फिल्मों में शामिल थी.
तो अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस माइंड-ब्लोइंग फिल्म का नाम क्या है? इस मूवी का नाम है 'अंधाधुन'. इसमें आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू ने लीड रोल निभाए हैं. फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है और इसकी कहानी अरिजीत बिस्वास, योगेश चंद्रशेखर और श्रीराम राघवन ने मिलकर लिखी है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि आयुष्मान खुराना ने अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए लंदन से खास लेंस मंगवाए थे, जिनसे उनकी आँखों की रोशनी करीब 80 प्रतिशत तक कम हो गई थी. बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'द पियानो प्लेयर' था, लेकिन लोगों को इंग्लिश टाइटल पसंद नहीं आया, इसलिए इसे बदलकर 'अंधाधुन' कर दिया गया.
अगर आप इस थ्रिलिंग राइड का अनुभव करना चाहते हैं, तो 'अंधाधुन' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. तो क्या सोच रहे हो? अपनी वीकेंड लिस्ट में ये फिल्म अभी ऐड करो और फिर बताओ कैसा लगा?
