अरे वाह! 'मातृभूमि' में सलमान खान के बेटों का रोल निभा रहे शब्बीर-कांची के लाडले

सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को आना था, पर टल गई। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को मुंबई में हुआ, जहां फिल्म की पूरी टीम और कास्ट मौजूद थी।
इस इवेंट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, चित्रांगदा सिंह और निर्देशक अपूर्व लाखिया के साथ दो क्यूट बच्चे भी नजर आए। सोशल मीडिया पर हर कोई पूछ रहा है कि आखिर ये नन्हे स्टार्स कौन हैं! ये हैं अजाई अहलूवालिया और इवार अहलूवालिया, जो फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बेटों का किरदार निभा रहे हैं।
जी हां, ये दोनों टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने कपल शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल के बेटे हैं। ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने अजाई और इवार को स्टेज पर बुलाया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए और जमकर तारीफें बरसाईं। एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा, 'शब्बीर और कांची के बेटे बहुत प्यारे और स्टाइलिश हैं, बिल्कुल विदेशी फुटबॉल खिलाड़ियों की तरह। वे भविष्य के फुटबॉल खिलाड़ी या बॉलीवुड स्टार्स जैसे लगते हैं।' कई लोग तो ये जानकर हैरान रह गए कि ये टीवी के पॉपुलर स्टार्स के बच्चे हैं!
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। 'मातृभूमि' में सलमान और चित्रांगदा के अलावा अंकुर भाटिया, मुकेश ऋषि, तेनजिन बोध, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, जेन शॉ और हीरा सोहेल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
