MAD Indiaसंगीत, सितारे और पॉप कल्चर
मनोरंजन

जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन'! मां श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, फैंस बोले- 'हमशक्ल'!

via Instagram @janhvikapoor

इस बार जाह्नवी कपूर ने अपनी मां एक्ट्रेस श्रीदेवी के 'नगीना' वाले आइकॉनिक लुक को रीक्रिएट करके सबको हैरान कर दिया है! हेलोवीन सेलिब्रेशन के लिए जाह्नवी ने इच्छाधारी नागिन का लुक लिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए और कुछ ने तो उन्हें मां श्रीदेवी की हमशक्ल ही बता दिया.

जाह्नवी ने अपने हेलोवीन सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर को फिल्म 'नगीना' के पोस्टर के साथ एडिट किया गया है, लेकिन बाकी तस्वीरों में जाह्नवी हूबहू अपनी मां श्रीदेवी की तरह नागिन बनी हुई दिख रही हैं. उन्होंने श्रीदेवी का लुक कॉपी करने के लिए वैसा ही आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप किया है. उनकी आंखों में भी नागिन जैसा तेज साफ झलक रहा है.

इस रीक्रिएशन में जाह्नवी के साथ ओरी ऋषि कपूर के किरदार में हैं और सपेरे अमरीश पुरी के किरदार में एक और शख्स दिखाई दे रहा है. जाह्नवी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैपी हेलोवीन, मुझे इस आइकॉनिक मूवी का ये पल रीक्रिएट करना ही था.”

जाह्नवी के इस लुक पर कई सेलेब्स और फैंस ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने उन्हें 'हमशक्ल' कहा, तो एक और ने लिखा, 'बेस्ट हेलोवीन लुक'. कई लोग जाह्नवी की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि वो अब श्रीदेवी जैसी दिखने लगी हैं. उनकी चाची महीप कपूर, वीर पहारिया, शालिनी पासी और बहन खुशी कपूर जैसे सेलेब्स ने भी कमेंट्स किए हैं.

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने भी जाह्नवी की पोस्ट में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी की असली फोटो को देखकर रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा, '3 लीजेंड, 3 आइकॉनिक, मेरे फेवरेट.'

आपको बता दें, साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'नगीना' में श्रीदेवी और ऋषि कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म में अमरीश पुरी नागमणि की तलाश में नजर आए थे. फिल्म की कहानी, शानदार परफॉरमेंस और जबरदस्त गानों ने उस दौर में धूम मचा दी थी. ये उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी और श्रीदेवी के नागिन लुक ने उस दौर में धमाका कर दिया था. इसके बाद इसका सीक्वल 'निगाहें' भी आया था, जिसमें श्रीदेवी के साथ सनी देओल थे. दोनों ही फिल्मों को हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं.

तो बताओ, आपको जाह्नवी का ये नागिन अवतार कितना पसंद आया?

सार्वजनिक स्रोतों, विकिपीडिया, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिकटॉक से जानकारी के साथ।

इस ख़बर का वीडियो देखें