बिग बॉस में 'बहन-भाई' का ड्रामा: सलमान खान ने स्काउट-लव की 'घटिया' हरकतों पर लगाई क्लास!

बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में एक बार फिर सलमान खान का गुस्सा फूटा और इस बार उनके निशाने पर आए स्काउट ओपी. सलमान खान ने लव गिल के साथ उनके अजीब से रिश्ते और गर्लफ्रेंड काशवी के प्रति उनकी वफादारी पर तीखे सवाल उठाए.
'बहन' से इतनी नजदीकियां, गर्लफ्रेंड का क्या?
सलमान खान ने स्काउट पर जमकर भड़ास निकाली और सीधे-सीधे कहा कि वह न तो अपनी गर्लफ्रेंड काशवी के प्रति वफादार हैं और न ही लव गिल के लिए. उन्होंने स्काउट को इस बात के लिए खूब फटकारा कि एक तरफ तो वह लव गिल को 'बहन' कहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ कैमरे पर उनके साथ अजीबोगरीब नजदीकियां दिखाते हैं. सलमान ने उन पलों का जिक्र किया जब स्काउट लव की शर्ट में हाथ डालकर उन्हें शोल्डर मसाज दे रहे थे, और कभी कंबल में लव को मसाज देते या उनकी गर्दन दबाते नजर आते थे. वहीं लव गिल भी कभी स्काउट के कंधों पर चढ़कर बैठ जाती थीं, तो कभी उनके साथ बेड शेयर करती दिखती थीं. 'बहन-भाई' के इस रिश्ते में इतनी फिजिकल क्लोजनेस देखकर सलमान खान का पारा चढ़ गया.
पिछले वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने शो में आकर लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाए थे और लव को खरी-खोटी सुनाई थी. सलमान ने याद दिलाया कि काशवी ने स्काउट को लव से दूरी बनाने के लिए कहा था, लेकिन दो दिन बाद ही स्काउट फिर से लव के साथ हंसकर बातें कर रहे थे. सलमान ने गुस्से से कहा कि उन्होंने दिखा दिया कि वह किसी के लॉयल नहीं हैं. जिस लड़की को वह बहन कहते हैं, उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड तक नहीं कर पाए. जब काशवी ने लव को मैनिपुलेटिव कहा और आरोप लगाया कि लव ने स्काउट को फंसाया है, तब भी स्काउट ने लव के लिए कोई स्टैंड नहीं लिया. सलमान ने कहा कि स्काउट को तभी काशवी से कहना चाहिए था कि जो कहना है, उन्हें कहें, लव पर आरोप न लगाएं. उन्होंने सवाल किया कि सारा 'बिल' सिर्फ लव पर ही क्यों फाड़ा जा रहा है कि लव ने ये किया, लव ने वो किया. सलमान ने साफ कहा कि काशवी एक पॉइंट पर सही थीं, लेकिन स्काउट ने लव से कट-ऑफ नहीं किया और दो दिन बाद ही लव के साथ फिर से घुल-मिल गए. फिर लव को नॉमिनेट करने का नाटक क्यों किया? साफ दिख रहा था कि उन्हें लव से दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही थी.
सलमान ने स्काउट पर एक और तीखा सवाल दागा, जब उन्होंने गुल्लू और यंग की लड़ाई में अपने दोस्त यंग का साथ नहीं दिया. स्काउट ने सलमान के सामने अपनी बात रखने की कोशिश भी की, लेकिन सलमान ने उनकी एक नहीं सुनी.
लव गिल पर भी सलमान का सीधा वार
सिर्फ स्काउट ही नहीं, सलमान खान ने लव गिल को भी खरी-खोटी सुनाई. काशवी के आरोप लगाने के बाद भी लव ने स्काउट से दूरी नहीं बनाई, इस बात पर सलमान ने लव से पूछा, "क्या आपको पहले से पता नहीं था कि स्काउट की गर्लफ्रेंड है? तो किस बात की क्लैरिटी चाहिए, क्यों रो रही थीं?" उन्होंने लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, "अगर पटाने के चक्कर में फर्जी कमिट किया है तो आपसे घटिया कोई आदमी या औरत नहीं है."
सोशल मीडिया पर भी नहीं थम रहा ये ड्रामा
लव गिल और स्काउट ओपी की इन नजदीकियों पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. शुरुआत से ही स्काउट लव को अपनी बहन कह रहे थे, लेकिन बहन कहते-कहते वह लव के लिए फील करने लगे थे. कैमरे पर उनकी कोजी मोमेंट्स और फिजिकल क्लोजनेस देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. एक यूजर ने लिखा, 'आज के स्ट्रीम पर काशवी का रिएक्शन देखना चाहता हूं.' वहीं एक अन्य यूजर ने सलमान खान की सलाह पर मजे लेते हुए कहा, 'सलमान अपनी नाराज गर्लफ्रेंड के खिलाफ दूसरी लड़की के लिए स्टैंड लेने की सलाह दे रहे हैं. इससे साफ होता है कि वह अभी भी सिंगल क्यों हैं.'
तो अब देखना ये है कि सलमान की इस 'क्लास' के बाद स्काउट और लव का रिश्ता क्या नया मोड़ लेता है. या फिर ये 'बहन-भाई' वाला ड्रामा ऐसे ही चलता रहेगा?
