ईशा देओल और उनके एक्स-हसबैंड भरत फिर साथ दिखे! दिवाली पार्टी में केमिस्ट्री देख फैंस हुए गदगद

दिवाली की रौनक हर तरफ छाई हुई है और बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं है. बीती रात एक्ट्रेस ईशा देओल एक दिवाली पार्टी में पहुंचीं, लेकिन जो बात सबकी नजरों में आ गई वो थी उनके साथ उनके एक्स-हसबैंड भरत तख्तानी की मौजूदगी. तलाक के बाद इन दोनों को साथ देख फैंस खुशी से गदगद हो गए, और क्यों न हों!
इन दोनों के साथ वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गए. ईशा और भरत ने पैप्स को साथ में कई पोज दिए, जहां दोनों हंसते-मुस्कुराते नजर आए. ईशा ने इस मौके पर पिंक साड़ी पहनी थी, जिसमें वो हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही थीं. उनका सटल ग्लोइंग मेकअप, काजल और आईलाइनर से डिफाइन की हुई आंखें और बिंदी ने उनके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा दिए. सिल्वर नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया, और सच कहें तो वो बेहद प्यारी लग रही थीं. वहीं, भरत भी क्रीम कलर के इंडोवेस्टर्न आउटफिट में काफी जंच रहे थे.
हालांकि ईशा और भरत अब तलाकशुदा हैं, लेकिन दोनों आज भी एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. उन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते देखा जाता है. साल 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में पारंपरिक तरीके से शादी करने के बाद, दोनों ने 2017 में अपनी पहली बेटी राध्या का और 2019 में छोटी बेटी मिराया का स्वागत किया था. शादी के करीब बारह साल बाद, फरवरी 2024 में उन्होंने अलग होने का ऐलान करके सभी को हैरान कर दिया था. तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपनी बेटियों की परवरिश कर रहे हैं.
