ईशा अंबानी ने टोरी बर्च के लिए रखी ग्रैंड पार्टी, डिनर टेबल देख उड़ गए सबके होश!

ईशा अंबानी अपनी शानदार मेजबानी के लिए फिर से सुर्खियों में हैं! उन्होंने अमेरिकन फ़ैशन डिज़ाइनर टोरी बर्च के लिए एक ज़बरदस्त डिनर होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड और इंडियन फैशन की दुनिया के जाने-माने चेहरों ने शिरकत की. कई विदेशी मेहमान भी इस खास शाम का हिस्सा बने, और डिनर पार्टी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं.
सबका ध्यान खींचा ईशा अंबानी के विंटर परफेक्ट लुक ने, जो सोबर होने के बावजूद बेहद खास था. उन्होंने डिज़ाइनर टोरी बर्च के ही स्प्रिंग 2027 कलेक्शन से एक क्रॉप्ड एमरल्ड-ग्रीन कार्डिगन पहना था. इसमें पाईक्रस्ट नेकलाइन और डस्टी मॉव शेनील में डाइमेंशनल फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी. इसे उन्होंने टेक्सचर्ड फ़िरोज़ी स्कर्ट के साथ पेयर किया, जिससे एक कमाल का रिच कंट्रास्ट बन गया था.
वहीं, डिज़ाइनर टोरी बर्च खुद पर्पल आउटफिट में नज़र आईं, जिसमें टाई-डाई पेपर कॉटन, मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी और हाथ से पेंट की गई डिटेलिंग थी. लेकिन इन सबसे ज़्यादा जो चीज़ चर्चा में रही, वो थी डिनर टेबल की सजावट! ये किसी बड़े गार्डन जैसी दिख रही थी और इतनी शानदार थी कि खुद टोरी बर्च ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मुंबई में क्या ही यादगार शाम रही! ईशा, इतने सारे बेहतरीन दोस्तों को एक साथ लाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. मैंने आज तक जितनी भी डाइनिंग टेबल देखी हैं, उनमें से यह सबसे शानदार थी."
फैशन लाइफस्टाइल राइटर प्राची रानीवाला ने भी इस डिनर की तस्वीरें शेयर कीं और टोरी बर्च से अपनी मुलाकात के साथ-साथ पार्टी के अनुभव को बेहद खास बताया.
इस ग्रैंड पार्टी में एक्ट्रेस त्रिप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, शाहिद कपूर, मीरा, मसाबा गुप्ता, और शनाया कपूर के साथ-साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और राहुल मिश्रा जैसे कई सेलेब्स ने शिरकत की. अब इस लेवल की मेहमान नवाज़ी तो अंबानी ही कर सकते हैं, है ना?
