'हनुमान अंश' की बंपर सक्सेस पार्टी में हुई फूट, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर क्यों थीं गायब?

2026 की सबसे बड़ी स्लीपर हिट फिल्म 'हनुमान अंश' है। सिर्फ दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का डंका दुनिया भर में बजा। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 453.67 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया और सिनेमाघरों में अपने सौ दिन पूरे कर लिए।
इसी ग्रैंड सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए हाल ही में एक शानदार सक्सेस पार्टी रखी गई। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू, सब इस जश्न में डूबे थे। बॉलीवुड के हमारे फेवरेट कार्तिक आर्यन भी इस पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे थे। फिल्म की टीम ने इस सेलिब्रेशन को और खास बनाने के लिए इस्कॉन मंदिर में एक स्पेशल सेरेमनी रखी, जहां सबने मिलकर पूजा-अर्चना की। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और लीड एक्टर शोभिनव सत्य ने तो पूरी श्रद्धा से हनुमान चालीसा भी पढ़ी। टीम ने नीम करोली बाबा का ध्यान भी किया, जिनकी तस्वीर वहां एक खास जगह पर रखी थी। विशाल चतुर्वेदी ने इस मौके पर फिल्म को मिले बेशुमार प्यार के लिए सबका शुक्रिया अदा किया और अपनी टीम की खूब तारीफ की।
पार्टी में कौन हुआ 'गायब'?
लेकिन इस पार्टी से गायब थीं फिल्म की सबसे कम उम्र की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, जिनकी उम्र सिर्फ 21 साल है! अब आप खुद सोचिए, ये बात कोई छोटी-मोटी तो है नहीं, जब फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई हो और उसमें उनका इतना बड़ा रोल रहा हो। पार्टी में डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के साथ दूसरी प्रोड्यूसर्स रागिनी सोना और नम्रता सिंह नजर आईं, पर अनुप्रिया की गैरमौजूदगी सबको खटक रही थी। जब विशाल चतुर्वेदी ने अपनी टीम की तारीफ की, तो उन्होंने नम्रता और रागिनी सोनी का तो जिक्र किया, लेकिन वायरल वीडियो में अनुप्रिया का नाम तक नहीं लिया। ये बात थोड़ी अटपटी तो है, बॉस!
आपको बता दें कि अनुप्रिया ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी थी। कुल बजट में उनका योगदान लगभग एक-तिहाई रहा। जब फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर थी, तब वो फिल्म के प्रमोशन के लिए धर्मगुरुओं की शरण में जा पहुंची थीं। उन्होंने बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लिया था, जिन्होंने फिल्म के हिट होने का विश्वास दिलाया था। है न कमाल की बात! अनुप्रिया फिल्म की तीन प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, लेकिन जिस तरह से उन्हें टीम से अलग-थलग कर दिया गया है, ये बात अब गॉसिप गलियारों में खूब छाई हुई है।
'फूट' की असली वजह क्या?
कुछ समय पहले से ही फिल्म की प्रोडक्शन टीम के अंदर मतभेद की खबरें आ रही थीं और इसकी जड़ में थीं अनुप्रिया नागर। कहानी कुछ यूं है कि जैसे ही फिल्म को सफलता मिलनी शुरू हुई, प्रमोशनल कैंपेन में हर तरफ सिर्फ अनुप्रिया की ही चर्चा होने लगी। बाकी मेकर्स के मुकाबले वो ज्यादा लाइमलाइट में दिखीं, उनके इंटरव्यू खूब वायरल हुए। ऐसा लगने लगा कि बस वही हैं जो इस फिल्म का चेहरा हैं। अनुप्रिया का इंटरव्यू में खुद को आगे रखना बाकी लोगों को अखरा।
जानकारी के मुताबिक, सारा विवाद प्रमोशन, फिल्म का प्रतिनिधित्व करने और फिल्म के राइट्स पर कंट्रोल को लेकर है। इस आंतरिक विवाद के बीच, प्रोड्यूसर नम्रता सिंह और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया था। उन्होंने साफ-साफ कहा कि पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप के लिए सिर्फ वो और नम्रता ही ऑथराइज्ड हैं। अब ये बयान ही बता रहा है कि टीम के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
टीम ने आखिर क्या कहा?
फिल्म की सफलता पर बोलते हुए, प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने कहा कि इस फिल्म ने अपने सभी स्टेकहोल्डर्स को शानदार रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट दिया है। उनके मुताबिक, ये बिजनेस, मार्केटिंग और क्रिएटिविटी, हर लिहाज से एक सफल फिल्म साबित हुई है। रागिनी ने खास बात ये बताई कि इसकी कहानी में सच्चाई और दर्शकों से जुड़ने का एक मजबूत भाव है,
वहीं, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक कप्तान के तौर पर उनकी हमेशा यही कोशिश रही कि ये जहाज अपनी मंजिल तक पहुंचे और इसे बनाने में शामिल हर व्यक्ति को उसका पूरा हक मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि दीपावली जैसे शुभ अवसर पर सभी का निवेश वापस मिल गया। नम्रता सिंह (जो को-फाउंडर और प्रोड्यूसर भी हैं) ने कहा कि फिल्म का सौ दिन पूरे करना उनकी क्रिएटिव टीम की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने यह भी बताया कि ये आईपी टीम की ऑर्गेनिक और दर्शकों पर आधारित नॉन-लीनियर रणनीतियों की सफलता को दर्शाता है, जिसके जरिए देसी अंदाज में सभी स्टेकहोल्डर्स को अच्छा रिटर्न और शुभ लाभ सुनिश्चित करना संभव हुआ।
