छठ पूजा से पहले आयुष्मान-शरवरी का गाना 'बुलाये छठी मां' हुआ रिलीज, फैंस बोले – इमोशनल कर दिया!

आयुष्मान खुराना और शरवरी की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'बुलाये छठी मां' रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है. ये गाना छठ पूजा के पावन पर्व की भव्यता को पर्दे पर दिखाता है, और म्यूजिक के साथ-साथ इस बात के लिए भी खास है कि ये हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है.
सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के जरिए दर्शक एक बार फिर भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के बेहद करीब नजर आने वाले हैं. फिल्म मेकर्स ने लगातार चार गानों की ज़बरदस्त सक्सेस के बाद अब इसका पांचवां गाना 'बुलाये छठी मां' पेश किया है. गानों को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से साफ़ है कि फिल्म का संगीत बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रहा है और दर्शक इसके हर नए ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
यह दिल को छू लेने वाला नया गाना पूरी तरह से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की पवित्र भावना को समर्पित है. हिमेश रेशमिया ने इसका म्यूजिक तैयार किया है और मनोज मुंतशिर शुक्ला ने इसके बोल लिखे हैं. इस गाने को अपनी जादुई आवाज से सजाया है सिंगर श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने, जिनकी जुगलबंदी ने इसमें जान फूंक दी है. फैंस इस भक्तिभाव वाले गाने को सुनकर इमोशनल हो रहे हैं .
ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसमें छठ पूजा के महत्व को पर्दे पर इतने बड़े पैमाने पर दिखाया गया है और उससे जुड़ा स्पेशल गाना भी तैयार किया गया है. इससे पहले तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' में छठ पूजा के सीन और उसके गाने को देखा गया था, और अब 'ये प्रेम मोल लिया' इस खूबसूरत सिलसिले को आगे बढ़ा रही है. फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
