'बालिका वधू' की स्मिता बंसल ने 25वीं सालगिरह पर पति संग फिर से की शादी, पूरा हुआ 20 साल पुराना सपना!

'बालिका वधू' की स्मिता बंसल ने तो कमाल ही कर दिया. अपनी 25वीं एनिवर्सरी पर उन्होंने पति अंकुश मोहला के साथ गोवा के समंदर किनारे फिर से शादी की और 'व्हाइट वेडिंग' रचाई, वो भी अपने बरसों पुराने सपने को पूरा करते हुए.
अब आप सोचेंगे 'फिर से शादी' क्यों? अरे जनाब, ये स्मिता का 20 साल पुराना सपना था! वो कब से इस व्हाइट वेडिंग का ख्वाब देख रही थीं. लेकिन पतिदेव अंकुश मोहला को मनाने में सालों लग गए. आखिर में स्मिता ने भी कह ही दिया, "अब नहीं किया तो कभी नहीं हो पाएगा, बेटियां बड़ी हो रही हैं!" मतलब, बेटियां तो बहाना हैं, अपना सपना पूरा करना था!
सफेद गाउन में दुल्हन बनीं स्मिता किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. इस खास मौके पर उनकी बेटियां भी उनके साथ थीं, जो पेरेंट्स की इस दूसरी शादी की गवाह बनीं और रस्मों में खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. टीवी जगत के कई बड़े चेहरे भी इस जश्न में शामिल हुए, जिसने फंक्शन में चार चांद लगा दिए.
शादी के बाद स्मिता की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है. उन्होंने पति संग अपनी खुशियों को इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया है और उनके चेहरे का नूर तो बस देखते ही बनता है. इस शादी के बाद उन्होंने पहली दीवाली मनाई, . उन्होंने अपनी सोने और हीरे वाली वेडिंग रिंग्स की झलक भी दिखाई, जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए. अरे, इतनी मेहनत से सपना पूरा हुआ है, इमोशनल तो होना ही था!
स्मिता ने बताया कि पहली शादी के वक्त वो अंकुश से शादी करने के ख्याल में इतनी खोई हुई थीं कि बाकी किसी चीज पर ध्यान ही नहीं था. लेकिन अब इस दूसरी शादी के खूबसूरत मोमेंट्स से वो अभी तक उबर नहीं पाई हैं. एक और पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, "जैसा कि मैंने इस पल को सोचा था बिल्कुल वैसे ही...पूरी तरह से जादूई." और फिर पतिदेव अंकुश का शुक्रिया भी अदा किया.
तो भई, स्मिता ने साबित कर दिया कि सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती, बस थोड़ी मेहनत और पति को मनाना पड़ता है! आप भी बताओ, आपको कौन सा सपना पूरा करना है?
