अनिल कपूर हुए बस्तर की 4000 साल पुरानी कला के फैन, बेटी सोनम को भी दे दिया ये 'ऑफर'!

स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'इंडिया के टॉप 1% - द अनिल कपूर शो' में छत्तीसगढ़ की प्रांजलि ने ऐसा कमाल किया कि खुद झक्कास एक्टर अनिल कपूर भी उनके कायल हो गए. रायपुर की प्रांजलि ने बस्तर की 4000 साल पुरानी आर्ट को फैशन में ढालकर नेशनल लेवल पर छा गई हैं, और उनके इस हुनर ने अनिल कपूर का दिल जीत लिया.
अनिल कपूर प्रांजलि के फैशन डिजाइन से इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने ऑन-स्पॉट अपनी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर को फोन लगा दिया. अनिल कपूर किसी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी बेटी को तुरंत फोन कर दिया.
फोन पर उन्होंने सोनम के सामने प्रांजलि के साथ फ्यूचर में काम करने का आइडिया रखा. अनिल ने सोनम से कहा कि अगर वो कभी प्रांजलि के साथ काम करना चाहें तो उन्हें बहुत खुशी होगी. उन्होंने प्रांजलि के आर्ट को 'बेहद खूबसूरत और शानदार' बताया, जिसके बाद तो प्रांजलि की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा होगा!
प्रांजलि ने ये सब 'ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग' स्पेशल एपिसोड में किया, जहाँ उन्होंने अपने अनोखे डिजाइन की इंस्पिरेशन बताई. उनका डिजाइन बस्तर की करीब 4,000 साल पुरानी कला और कल्चर से प्रेरित था. उन्होंने इस ट्रेडिशनल आर्ट को मॉडर्न फैशन के साथ मिक्स किया, जो सच में एक क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट था. उनके डिजाइन में छत्तीसगढ़ की लोककला, परंपरा और आधुनिक सोच का खूबसूरत संगम देखने को मिला.
ये सिर्फ प्रांजलि के टैलेंट की बात नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की रिच कल्चरल हेरिटेज के लिए भी प्राउड मोमेंट है. बस्तर की लोककला को नेशनल टीवी पर लाना, वो भी ऐसे मॉडर्न अवतार में, सच में एक बड़ा कदम है. अब छत्तीसगढ़ की कला को भी देशभर में नई पहचान मिल रही है.
फिलहाल सोनम कपूर और प्रांजलि के बीच कोई ऑफिशियल प्रोजेक्ट या कोलैबोरेशन कन्फर्म नहीं हुआ है. लेकिन अनिल कपूर के इस ऑफर ने प्रांजलि को एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म तो दे ही दिया है. वैसे, 'इंडिया के टॉप 1% - द अनिल कपूर शो' हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है. अगर आपने ये एपिसोड मिस कर दिया तो जरूर देखना!
