43 साल पुराना सनी देओल का ये गाना, आज भी आशिकों की दिल की बात कहता है

क्या आप जानते हैं कि सनी देओल, जो अपनी धांसू एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उनका एक गाना 43 साल बाद भी आशिकों का फेवरेट बना हुआ है? और जब इस गाने में लता मंगेशकर की जादुई आवाज़ मिल जाए, तो कहने ही क्या! ख़ासकर अगर बात 70-80 के दशक के गीतों की हो, तो उसका नशा ही कुछ और होता है.
सही पकड़े हैं, बात हो रही है फिल्म 'बेताब' के आइकॉनिक गाने 'जब हम जवां होंगे' की. साल 1983 में जब सनी देओल ने अमृता सिंह के साथ इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, तब बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म तो ब्लॉकबस्टर रही ही, इसके गाने भी सीधे दिल में उतर गए थे. ये गीत आज भी आशिकों के दिल का हाल एकदम सही-सही बयां करता है.
गाने में रोमांस तो है, पर जुदाई का दर्द भी उतना ही गहरा है. इसकी लाइनें, 'जब हम जवां होंगे, जाने कहां होंगे, लेकिन जहां होंगे, वहां फरियाद करेंगे, तुझे याद करेंगे' आज भी लोगों की जुबान पर हैं. 80-90 के दशक में तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया ही था, पर आज की जनरेशन भी इसे बड़े चाव से गाती है. जब भी 80 के दशक के टाइमलेस सॉन्ग्स की बात आती है, तो इस गाने का जिक्र जरूर होता है.
इस सदाबहार गीत का संगीत आर. डी. बर्मन (राहुल देव बर्मन) ने तैयार किया था, और इसके खूबसूरत बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. इसे अपनी सुरीली आवाज़ दी थी लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने. 'बेताब' एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसकी कहानी जावेद अख्तर ने लिखी थी. राहुल रवैल ने इसका निर्देशन किया था, और विक्रम सिंह देहल इसके प्रोड्यूसर थे. फिल्म में सनी और अमृता के साथ शम्मी कपूर और प्रेम चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में थे.
तो अगली बार जब मूड थोड़ा रोमांटिक और थोड़ा नॉस्टैल्जिक हो, तो इस गाने को सुनकर पुरानी यादें ताज़ा कर लेना!
