“एवेंजर्स डूम्सडे” की इंडिया में बदली रिलीज डेट, 'कैप्टन अमेरिका' और 'डॉक्टर डूम' ने दिया दिवाली का 'सरप्राइज'

मार्वल स्टूडियोज ने भारतीय फैंस को दीवाली का सबसे धमाकेदार तोहफा दिया है! हॉलीवुड की सबसे अवेटेड फिल्म, एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers Doomsday) अब इंडिया में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज होगी। पहले जहां ये फिल्म 18 दिसंबर को दुनियाभर में आने वाली थी, वहीं अब भारतीय सिनेमाघरों में इसे 17 दिसंबर 2026 को देखा जा सकेगा। भाई, ये तो दीवाली से पहले ही बंपर दीवाली हो गई!
इस धांसू सरप्राइज का एलान कोई और नहीं, बल्कि खुद कैप्टन अमेरिका (Chris Evans) और डॉक्टर डूम (Robert Downey Jr.) ने किया है। इंडिया में दीवाली के सबसे बड़े फेस्टिव सीजन को देखते हुए मार्वल स्टूडियोज ने ये खास बदलाव किया है। मतलब, दीवाली के जश्न में मार्वल ने और मज़ा भर दिया है।
इंडिया मार्वल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक स्पेशल वीडियो शेयर करके इस खबर को कन्फर्म किया। इस वीडियो में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने “नमस्ते इंडिया” कहते हुए फैंस का दिल जीत लिया। दोनों ने बताया कि दीवाली उन्हें इसलिए पसंद है क्योंकि यह एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने सबको दीवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “हम आपसे एवेंजर्स डूम्सडे में मिलेंगे, वो भी एक दिन पहले।” मतलब, अब तो एक्साइटमेंट लेवल नेक्स्ट लेवल पर है!
इस ऑफिशियल अनाउंसमेंट से ये साफ हो गया है कि एवेंजर्स डूम्सडे अब 17 दिसंबर 2026 को इंडिया में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों के लिए भारतीय दर्शकों का क्रेज हमेशा से ही अलग लेवल पर रहा है, और इस फिल्म को लेकर भी जो धूम मची है, वो सब देख ही रहे हैं। अब तो बस काउंटडाउन शुरू!
अब बताओ, क्या ये दीवाली का सबसे कूल गिफ्ट नहीं है?
