बिग बॉस में लव गिल का पुराना विवाद फिर छाया, 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर और प्रेग्नेंसी के चर्चे!

बिग बॉस में आजकल पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को लेकर खूब चर्चा चल रही है। शो के अंदर यूट्यूबर-गेमर स्काउट उर्फ तन्मय के साथ उनके भाई-बहन के रिश्ते पर हुए विवाद ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस पर सफाई देते हुए लव ने कई बार शो में जिक्र किया है कि 'मैं पहले ही एक विवाद से बचकर इस शो में आई हूं, अब फिर से नाम खराब हो रहा है। मेरा तो करियर ही बर्बाद हो गया।'
लव के मुंह से बार-बार निकली इन बातों ने एक पुरानी अफवाह को फिर से जिंदा कर दिया है, जो लव के रूमर्ड रिलेशनशिप से जुड़ी है। यह विवाद फेमस पंजाबी एक्टर-कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी के साथ उनके कथित रिलेशनशिप से जुड़ा है।
अफवाहों के मुताबिक, एक समय लव और 55 साल के शादीशुदा गुरप्रीत घुग्गी के बीच अफेयर चला था। इसी दौरान लव प्रेग्नेंट हो गई थीं। एक कनाडा बेस्ड पॉडकास्टर ने दावा किया था कि एक्ट्रेस घुग्गी के बच्चे की मां बनने वाली थीं। इस मामले को सुलझाने के लिए घुग्गी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया था।
हालांकि, गुरप्रीत घुग्गी ने इन दावों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने इन्हें झूठा बताते हुए साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई थी। गुरप्रीत घुग्गी पंजाबी सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं और 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं और वो पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा था कि वो अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं और उन्हें नेगेटिव पीआर की जरूरत नहीं है।
इसके बाद लव गिल का रोते हुए एक ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने खुद को एक गरीब, स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस बताया था। उन्होंने कहा था कि वह लोगों के निशाने पर हैं, डिप्रेशन में हैं और उनका करियर खत्म हो गया है। उन्होंने यह भी बताया था कि वह किराए के घर में रहती हैं और उनके छोटे भाई पर इन बातों का क्या असर पड़ेगा।
पॉडकास्टर्स ने पहले दावा किया था कि उन्हें कुछ विरोधियों ने घुग्गी के खिलाफ ये दावे करने के लिए पैसे दिए थे। लेकिन बाद में वे अपनी बात से पलट गए और कहा कि घुग्गी ने ही उनसे ये कहने के लिए कहा था कि यह उनका नेगेटिव पीआर था।
लव, जो एक 29 साल की पंजाबी एक्ट्रेस हैं, ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह टीवी शो 'तू पतंग मैं डोर' और फिर फिल्म 'कुड़ियां जवान बापू परेशान' में नजर आ चुकी हैं। लव और गुरप्रीत ने 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'फरलो' में साथ काम किया था। इसी दौरान उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। अब बिग बॉस में उनके बयानों ने इस पुराने विवाद को फिर से गरमा दिया है।
