साड़ी में दामाद ने छुए सास के पैर, फिर जो हुआ... सुनके आपकी भी आँखें फटी रह जाएँगी!

माधुरी दीक्षित के पॉपुलर क्विज शो 'कौन होणार करोड़पति' में हाल ही में हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर-फिल्ममेकर सचिन पिलगांवकर और एक्ट्रेस मधुरानी गोखले ने शिरकत की. शो की होस्ट माधुरी दीक्षित से बात करते हुए सचिन ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा मजेदार किस्सा शेयर किया, किस्सा जुड़ा है उनकी मराठी फिल्म 'आशी ही बनवा बनवी' की शूटिंग से, जब खुद उनकी सास भी उन्हें पहचान नहीं पाई थीं!
सचिन ने बताया कि एक बार वो अपनी फिल्म के सेट पर साड़ी पहनकर एक महिला किरदार के लुक में थे. तभी उनकी सास उनसे मिलने आ गईं. उन्हें देखकर सचिन की सास उलझन में पड़ गईं और अपनी बेटी सुप्रिया को बुलाकर पूछा, "उसके बगल में वह महिला कौन खड़ी है?" इसके बाद सचिन झुके और अपनी सास के पैर छूने लगे. पैर छूते हुए उन्होंने पूछा, "मां, आपने मुझे पहचाना नहीं?" सचिन की आवाज़ सुनते ही उनकी सास चौंक गईं. सोचिए कितना अजीब और फनी मोमेंट रहा होगा वो!
'आशी ही बनवा बनवी' का मजेदार प्लॉट
ये मजेदार किस्सा सचिन की साल 1988 में आई फेमस मराठी कॉमेडी फिल्म 'आशी ही बनवा बनवी' से जुड़ा है. इस फिल्म का निर्देशन खुद सचिन पिलगांवकर ने किया था और किरण शांताराम इसके निर्माता थे. फिल्म की कहानी भी उतनी ही मजेदार है जितनी ये घटना. इसमें चार दोस्त घर ढूंढ रहे होते हैं, लेकिन मकान मालकिन की शर्त है कि वो घर सिर्फ शादीशुदा जोड़ों को ही किराए पर देगी. बस, फिर क्या था! मजबूरन उन चार में से दो दोस्तों को महिला का भेस बनाना पड़ता है. यहीं से शुरू होती है गलतफहमी और कॉमेडी का सिलसिला, जो दर्शकों को खूब हंसाता है.
सचिन पिलगांवकर ने हिंदी और मराठी की कई यादगार फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'गीता गात चल', 'बालिका वधू', 'शोले', 'शोला और शबनम' जैसी हिंदी फिल्में और 'हा माझा मार्ग एकला', 'गम्मत जम्मत', 'नवरी मिले नवर्याला' जैसी मराठी फिल्में शामिल हैं. वाकई, एक्टिंग के लिए इतना डेडिकेशन तो भई, कमाल ही है! लेकिन अपनी ही सास को चकमा देना… ये तो नेक्स्ट लेवल है, क्यों?
