शिल्पा राव का इवेंट बीच में ही रोका, माइक बंद और दिल भी टूटा!

मुंबई में 24 अक्टूबर को बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एनिवर्सरी शो में हंगामा मच गया, जब मशहूर सिंगर शिल्पा राव की लाइव परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया गया। शेड्यूल में देरी का हवाला देते हुए उनका माइक बंद कर दिया गया और स्टेज की लाइट्स भी अचानक बदल दी गईं।
ये तब हुआ जब शिल्पा ऑडियंस को शुक्रिया कहकर अलविदा कहने की कोशिश कर रही थीं। हद तो तब हो गई जब दूसरे परफॉर्मर कुतले खान ने अपना सेट शुरू कर दिया, जिससे शिल्पा का भाषण बीच में ही अटक गया।
इस घटना के बाद शिल्पा राव का दिल टूट गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "मुंबई, आज रात मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा टूट गया है। इस बात से बहुत ठेस पहुंचीं कि इतनी खूबसूरत चीज हमसे इस तरह छीनी गई।"
हालांकि, उन्होंने अपने फैंस की जमकर तारीफ भी की, जो माइक बंद होने के बाद भी उनका नाम पुकारते रहे। शिल्पा ने लिखा कि उन्होंने फैंस की आवाज में जो प्यार था, उसे महसूस किया। उन्होंने वादा किया कि वे जल्द ही कमबैक करेंगी।
इस पूरी घटना से सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया। लोगों ने आयोजकों के खराब टाइम मैनेजमेंट की जमकर खिंचाई की और इसे सिंगर के साथ बेइज्जती करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि खराब प्रोडक्शन प्लानिंग की वजह से किसी आर्टिस्ट का गाना बीच में रोकना और माइक बंद करना बेहद शर्मनाक है।
फैंस ने बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के ऑफिशियल हैंडल को टैग करते हुए माफी और बेहतर मैनेजमेंट की मांग की। सही बात है, शिल्पा राव जैसी मशहूर गायिका के साथ ऐसा बर्ताव उनके और दर्शकों, दोनों के प्रति असम्मान ही तो है!
लगता है इवेंट ऑर्गनाइजर्स को टाइम मैनेजमेंट की थोड़ी एक्स्ट्रा क्लास लेनी पड़ेगी, वरना ऐसे दिल तो बार-बार टूटते रहेंगे!
