कालीन भैया का फिटनेस फंडा: 50 की उम्र में भी एकदम फिट, बिना जिम के!

कालीन भैया को कौन नहीं जानता! मिर्जापुर के कालीन भैया अपनी दमदार एक्टिंग से तो सबका दिल जीत ही लेते हैं. लेकिन पर्दे पर जितनी सादगी दिखती है, असल जिंदगी में भी वो उतने ही 'रियल' हैं. फ़ेमस होने के बाद भी इनकी लाइफ स्टाइल एकदम सिंपल है और सबसे खास बात, फिटनेस के लिए ये ना तो कोई महंगा जिम जॉइन करते हैं और ना ही फैंसी डाइट अपनाते हैं.
पंकज त्रिपाठी का तो सीधा फंडा है, "मुझे सिक्स या एट पैक नहीं बनाने, बस स्वस्थ रहना है!" मान गए भाई! 50 की उम्र में भी एकदम फिट रहने के लिए वो कुछ ख़ास आदतों को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना चुके हैं. तो क्या है उनका फिटनेस सीक्रेट, चलिए जानते हैं!
दिन की शुरुआत देसी अंदाज़ में
पंकज त्रिपाठी के दिन की शुरुआत बिल्कुल देसी अंदाज़ में होती है. दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से होती है, जिसमें कभी शहद तो कभी नींबू का रस मिला होता है. वैसे तो ये मिक्सचर वज़न कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाने में हेल्प करता है, लेकिन हाँ, सिर्फ गुनगुना पानी भी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए काफी है. तो भई, दिन की शुरुआत एकदम फ्रेश और हेल्दी तरीके से होती है इनकी.
अब बात खाने की! पंकज जी प्योर वेजिटेरियन हैं! अंडा, मीट, मछली... ये सब इनके थाली में नहीं दिखेगा. सिर्फ शाकाहारी खाना खाकर ही ये इतने फिट रहते हैं. हरी सब्जियां इनको बहुत पसंद हैं और ये मानते हैं कि खाना हेल्दी होना सबसे ज़रूरी है. सुबह के नाश्ते में तो फल और स्प्राउट्स पक्के होते हैं. और हाँ, माइंडफुल ईटिंग! नाम सुना है? पंकज त्रिपाठी इसे बहुत फायदेमंद मानते हैं. वो खाने का स्वाद लेकर धीरे-धीरे खाते हैं, पूरे तीस मिनट लगाकर! हम तो Insta रील्स देखते-देखते खाना कब खत्म हो जाता है, पता ही नहीं चलता!
जिम नहीं, तो फिर क्या?
जिम में घंटों पसीना बहाने वाले सेलेब्स की भीड़ में पंकज त्रिपाठी थोड़े अलग हैं. एक्टर कहते हैं कि उन्हें फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना बिलकुल पसंद नहीं, क्योंकि वो जानते हैं कि फिट रहने के लिए कसरत और योग भी कमाल के ऑप्शन हैं. इसलिए, हर सुबह योग और कसरत इनकी फिक्स्ड रूटीन है, जिससे इनकी बॉडी एकदम फिट और एक्टिव रहती है.
ये बंदा खुद को हर हाल में एक्टिव रखता है, कई जगह तो पैदल ही चले जाते हैं! वॉक करना इनकी डेली रूटीन का एक ज़रूरी हिस्सा है. इनकी फिलॉसफी है कि फिट रहने के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए, बस बैठे नहीं रहना!
कौन कहता है फिटनेस वाले मीठा नहीं खाते? पंकज त्रिपाठी को हर तरह की मिठाई पसंद है, लेकिन वो 'कभी-कभार' ही मीठा खाते हैं, कोई ख़ास मौका हो तब. क्योंकि वो जानते हैं कि मीठा शुगर और वज़न दोनों बढ़ाता है, इसलिए कम खाना ही बेहतर है. ज़्यादा मीठा मतलब सेहत का बेड़ा गर्क!
अब परहेज लिस्ट की बात करें तो आजकल का ये मॉडर्न फास्ट फूड पंकज त्रिपाठी को बिलकुल पसंद नहीं आता. लिट्टी चोखा के असली प्रेमी हैं और जंक फूड से तो वो दूर-दूर रहते हैं. और हाँ, रोज़ाना चीनी खाने से भी वो बचते हैं, क्योंकि ये फिटनेस के लिए ज़हर से कम नहीं. है न कालीन भैया का फिटनेस फंडा एकदम सिंपल और कमाल का? अब बताओ, आपकी फिटनेस रूटीन में इनमें से क्या-क्या शामिल है?
